Stay Informed, Stay Connected with Times of Hindi 24 for The Ultimate Destination for Trending News, Sports Updates, Automobile Buzz, and Bollywood Gossips, etc.!

Chandrayaan-3: चंद्रयान-3 की लैंडिंग के समय चांद पर कुछ ऐसा था नजर वीडियो देखकर उड़ जाएंगे आपके होश…!

चंद्रयान-3 की सफलतापूर्वक लॉन्चिंग के बाद भारत ने एक नया इतिहास रचा था लेकिन कल बृहस्पतिवार को चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) की चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग ने पूरी दुनिया भर में भारत की एक अलग ही छवि बना दी है भारत में पूरी दुनिया में भर में एक कृतिमान स्थापित कर दिया है क्योंकि भारत पहला ऐसा देश बन चुका है जिसने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग करी हो।

इसके अलावा पूरी दुनिया भर में भारत चौथे स्थान पर पहुंच चुका है जिसने चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग की है।जिस समय चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर लैंडिंग हो रही थी उस चंद्रमा पर Chandrayaan-3 की लैंडिंग का एक वीडियो सामने आया है।

इस वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब जमकर शेयर किया जा रहा है इस वीडियो में देखा जा सकता है कि चंद्रमा की सतह पर छोटे-छोटे गड्ढे दिखाई दे रहे हैं।चंद्रयान-3 के प्रज्ञान रोवर ने मिशन ऑपरेशन कंप्लेक्स , इस्ट्रैक को मैसेज भेजा है की उसने चंद्रमा पर अपनी यात्रा शुरू कर दी है और सभी काम निर्धारित समय तक किए जा रहे हैं।

गुरुवार को शाम 6:04 पर चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) चंद्रमा की सतह पर सफलतापूर्वक लैंडिंग कर चुका है लैंडिंग के बाद विक्रम लेंडर से प्रज्ञान रोवर बाहर निकला और बताया जा रहा है की रोवर और लैंडर दोनों ही सुरक्षित हैं।

 

 

इसरो प्रमुख एस. सोमनाथ ने सभी वैज्ञानिकों का शुक्रिया अदा किया है उन्होंने कहा है कि चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग के बाद सभी प्रयोग चल रहे हैं और उनको एक निर्धारित समय में पूरा किया जाएगा इसके अलावा उन्होंने बताया है कि पृथ्वी के 14 दिन चंद्रमा के पूरे एक दिन के बराबर है इसलिए 14 दिनों तक वहां पर खोजबीन की जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.