Stay Informed, Stay Connected with Times of Hindi 24 for The Ultimate Destination for Trending News, Sports Updates, Automobile Buzz, and Bollywood Gossips, etc.!

Holiday List 2024: सरकारी कर्मचारियों के लिए 2024 की छुट्टियों का कैलेंडर हुआ जारी

हर साल केंद्र और राज्य सरकार की तरफ से कर्मचारियों की छुट्टियों से जुड़ा हुआ कैलेंडर जारी किया जाता है यह कैलेंडर नई साल की शुरुआत में या फिर पिछली साल के अंत में जारी कर दिया जाता है। अब हाल ही में केंद्रीय कर्मचारियों को लेकर बहुत बड़ी अपडेट सामने आ रही है जिसमें केंद्र सरकार की तरफ से कर्मचारियों की 2024 में होने वाली छुट्टियां को लेकर एक कैलेंडर जारी किया गया है।

केंद्र सरकार की तरफ से जारी किए गए 2024 के कैलेंडर के अंदर (Holiday List 2024) कर्मचारियों को 14 दिन की कंपलसरी छुट्टी और 12 दिन की ऑप्शनल छुट्टियां देने की बात कही है। जो कर्मचारी नई दिल्ली में कार्यरत हैं उनके लिए यह कैलेंडर बहुत ही महत्वपूर्ण होने वाला है क्योंकि 2024 में जितनी भी छुट्टियां निर्धारित की गई है वह पिछले कैलेंडर को देखते हुए ही की गई है।

केंद्र सरकार की तरफ से महत्वपूर्ण त्योहार पर पापुलर पर्सनैलिटी की जन्मतिथि पर छुट्टियां 2024 के कैलेंडर में ऐड की है।

कंपल्सरी छुट्टियों की जानकारी:

केंद्र सरकार ने 2024 के कैलेंडर में जो 14 कंपलसरी छुट्टियों के बारे में जिक्र किया है सबसे पहले हम उसके बारे में जानते हैं जिसमें केंद्रीय कर्मचारियों को दिवाली, गुरु नानक जयंती,गुड फ्राइडे, मोहर्रम,पैगंबर मोहम्मद साहब का जन्मदिन,गणतंत्र दिवस स्वतंत्रता दिवस जैसी महत्वपूर्ण छुट्टियां मिलने वाली है।

ऑप्शनल छुट्टियों की जानकारी:

इसके अलावा केंद्र सरकार ने 12 ऑप्शनल छुट्टियां भी निर्धारित की है जिसमें मकर सक्रांति, होली, ओणम,छठ पूजा जैसे त्योहार शामिल है। यह तो केवल सरकारी छुट्टियों की बात हो चुकी है लेकिन केंद्रीय कर्मचारियों को इसके अलावा भी कई तरह की छुट्टियां देखने को मिल जाती हैं जिसका इस्तेमाल वो इन छुट्टियों के अलावा कर सकते हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.