Stay Informed, Stay Connected with Times of Hindi 24 for The Ultimate Destination for Trending News, Sports Updates, Automobile Buzz, and Bollywood Gossips, etc.!

MS Dhoni Birthday: धोनी के बर्थडे पर जडेजा ने किया ऐसा ट्वीट देख आपके भी उड़ जाएंगे होश…!

दोस्तों भारतीय क्रिकेट में महेंद्र सिंह धोनी का बहुत बड़ा योगदान रहा है उन्होंने अपनी कप्तानी के बलबूते भारतीय क्रिकेट टीम को बहुत आगे तक पहुंचाया है चाहे वह 2011 का वर्ल्ड कप हो या फिर अन्य ट्रॉफीया महेंद्र सिंह धोनी हमेशा से ही अपनी टीम को साथ लेकर चलें है।

यही वजह है कि महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी के चलते चेन्नई सुपर किंग सबसे ज्यादा पांच बार आईपीएल का खिताब अपने नाम कर चुकी हैं। कल यानी कि 7 जुलाई को महेंद्र सिंह धोनी अपना 42 वां जन्मदिन मना रहे थे। महेंद्र सिंह धोनी के जन्मदिन पर उनके फैंस सोशल मीडिया पर उनको खूब विश कर रहे हैं और उनकी लंबी उम्र की दुआएं करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

वही लोगों के साथ-साथ भारतीय क्रिकेट के कुछ खिलाड़ियों ने भी महेंद्र सिंह धोनी को बर्थडे विश किया है इसी कड़ी में महेंद्र सिंह धोनी के सबसे खास दोस्त रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) ने भी ट्विटर पर उनके लिए एक ट्वीट किया है जो अब सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल किया जा रहा है।

 

 

रविंद्र जडेजा ने महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की फोटो शेयर करते हुए उसके कैप्शन में लिखा है “2009 से आज तक और हमेशा के लिए माही भाई आप इसी तरीके से आगे बढ़ते रहें जन्मदिन की आपको ढेर सारी शुभकामनाएं ”।

रविंद्र जडेजा के साथ-साथ भारतीय क्रिकेट के सबसे घातक खिलाड़ी सुरेश रैना ने भी ट्विटर के माध्यम से महेंद्र सिंह धोनी को बर्थडे विश किया है उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी के साथ अपनी एक फोटो शेयर करते हुए उसके कैप्शन में लिखा है “ मेरे बड़े भाई को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं भगवान आपको लंबी उम्र दे, आने वाला वर्ष आपके लिए खुशी की सौगात लेकर आए और आप स्वस्थ रहें और लोगों के बीच इसी तरीके से अपना जादू फैलाते रहे।

 

 

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी हो सकता है 2024 का आईपीएल ना खेले क्योंकि कयास लगाए जा रहे हैं कि उनकी अधिक उम्र की वजह से शायद वह आईपीएल नहीं खेल पाएंगे लेकिन एक रिपोर्टर ने जब उनसे यह सवाल किया तो महेंद्र सिंह धोनी का कहना था कि वह 2024 का आईपीएल खेलने वाले हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.