दोस्तों राघव चड्डा और परिणीति चोपड़ा सोशल मीडिया पर खूब छाए हुए हैं इन दोनों को लेकर लोग सोशल मीडिया पर अलग-अलग तरह के कयास लगा रहे थे। जब भी इन दोनों को कहीं सपोर्ट किया जाता था तो इन दोनों को डेटिंग को लेकर सोशल मीडिया पर बवाल मचा रहता था।
लेकिन 13 मई को राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra and Raghav Chadha)की सगाई हो चुकी है और यह दिल्ली के कपूरथला हाउस में काफी धूमधाम से संपन्न हुई है। सोशल मीडिया पर जो लोग परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा को लेकर कल्पना कर रहे थे वह सब साबित हो गई हैं हालांकि इन दोनों ने कभी भी मीडिया के सामने इस बात का खुलासा नहीं किया है कि यह दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।
उन दोनों की सगाई होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों के बधाइयां से भरे मैसेज आपको देखने को मिल जाएंगे ऐसे में बहुत सारे लोग यह जानने का प्रयास कर रहे हैं कि आखिर राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा में से सबसे अमीर कौन है?
सबसे पहले हम बात करते हैं परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) की हो तो उनके पास 50 करोड़ से भी अधिक की संपत्ति है। इसके अलावा परिणीति चोपड़ा के पास महंगी महंगी गाड़ियां जैसे ऑडी A6 और Audi Q5 मौजूद है।
अब बात करते हैं राघव चड्ढा कि तो राघव चड्ढा चार्टर्ड अकाउंटेंट है इसके साथ ही वह आम आदमी पार्टी एमएलए भी है। कुल मिलाकर उनकी संपत्ति ₹2 करोड़ के आसपास है लेकिन अगर इनकी संपत्ति को परिणीति चोपड़ा के साथ कंपेयर किया जाए तो परिणीति चोपड़ा राघव चड्ढा से कहीं आगे हैं।
आपकी जानकारी के लिए बता दें की परीनीति चोपडा कि सगाई में उनकी बड़ी बहन प्रियंका चोपडा भी अपने पति निक जोन्स के साथ शामिल हुई थी।