Stay Informed, Stay Connected with Times of Hindi 24 for The Ultimate Destination for Trending News, Sports Updates, Automobile Buzz, and Bollywood Gossips, etc.!

MS Dhoni: माही ने जिम के माध्यम से अपने फैन्स को दिया यह बड़ा सन्देश सुनकर आप भी हो जाओगे खुश…!

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आज किसी पहचान के मोहताज नहीं रह गए हैं उन्होंने भारतीय क्रिकेट जगत में बहुत बड़ा योगदान दिया है चाहे मैदान में हो या फिर मैदान से बाहर वह कभी भी मेहनत करने से पीछे नहीं हटते है। जैसा कि हम सभी जानते हैं कि महेंद्र सिंह धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास लें लिया है लेकिन अभी भी4 (MS Dhoni) लाखों करोड़ों युवाओं के प्रेरणा के स्रोत बने हुए हैं।

महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की उम्र 40 साल से भी अधिक की होती है जब 2023 का आईपीएल उन्होंने खेला तो सभी लोगों ने यह कयास लगाने शुरू कर दिया कि महेंद्र सिंह धोनी अब 2024 का आईपीएल नहीं खेलने वाले हैं हालांकि धोनी की तरफ से अच्छी कोई भी अनाउंसमेंट नहीं की गई थी लेकिन लोगों ने उनकी बढ़ती हुई उम्र को देखकर ऐसा कहा था।

लेकिन हाल ही में महेंद्र सिंह धोनी की जिम से जुड़ी हुई कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रही है जिसमें वह जिम के अंदर खूब पसीना बहा रहे हैं और लग रहा है कि अब महेंद्र सिंह धोनी 2024 का आईपीएल भी खेलेंगे। जो तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं उसके अंदर महेंद्र सिंह धोनी का नया अवतार देखने को मिल रहा है इसमें जैसे सोशल मीडिया पर उनके फैंस अलग-अलग प्रतिक्रिया दायर कर रहे हैं।

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by subodh singh Kushwaha (@kushmahi7)

 

एक फैन्स कमेंट करते हुए लिखता है कि माही (MS Dhoni) भाई आपने तो उन सभी लोगों को करारा जवाब दिया है जो आपकी फिटनेस को लेकर सवाल उठाते हैं।महेंद्र सिंह धोनी का यह नया अंदाज लोगों के द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है लोग तरह-तरह की कमेंट करके महेंद्र सिंह धोनी की तारीफ करते हुए दिख रहे हैं।

इन तस्वीरों के माध्यम से महेंद्र सिंह धोनी अपने फैंस को संदेश देना चाहते हैं कि इंसान को हमेशा खुद को फिट रखना चाहिए चाहे वह कम उम्र का हो या फिर ज्यादा उम्र का।

Leave A Reply

Your email address will not be published.