Stay Informed, Stay Connected with Times of Hindi 24 for The Ultimate Destination for Trending News, Sports Updates, Automobile Buzz, and Bollywood Gossips, etc.!

Sakshi Dhoni: M.S.Dhoni की पत्नी साक्षी ने सास -ससुर को लेकर किया बहुत बड़ा खुलासा सुनकर आपके भी उड़ जायेंगे होश…!

भारतीय क्रिकेट जगत के सबसे जाने-माने खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की पत्नी साक्षी (Sakshi Dhoni) आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है जब भी कोई बड़ा मैच होता है तो उस समय साक्षी महेंद्र सिंह धोनी को सपोर्ट करने के लिए मैदान में खड़ी हुई दिखाई देती है। साक्षी धोनी अब अपनी नई फिल्म को लेकर काफी सुर्खियों में बनी हुई है साक्षी धोनी ने बतौर निर्माता लेट्स गेट मैरिड नाम की फिल्म से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की है।

इस फिल्म को 28 जुलाई 2023 को रिलीज कर दिया गया है जिसके बाद साक्षी धोनी लगातार इसके प्रमोशन में काफी बिजी है। अब हाल ही में अपनी फिल्म के प्रमोशन इवेंट के दौरान साक्षी धोनी ने मीडिया से इंटरेक्ट किया है जिसके बाद उन्होंने अपने और महेंद्र सिंह धोनी की शादीशुदा लाइफ को लेकर खुलासा किया है इसके अलावा परिवार के सदस्यों के साथ उनके किस तरह के रिश्ते हैं उसको लेकर भी उन्होंने खुलकर बातचीत की है।

 

 

साक्षी धोनी और महेंद्र सिंह धोनी की शादी को 13 साल से भी अधिक का समय हो चुका है साक्षी धोनी का कहना है कि शादी की इतने साल हो जाने के बावजूद भी महेंद्र सिंह धोनी और उनके बीच रोमांस नहीं है हालांकि वे दोनों एक-दूसरे के साथ खूब हंसी मजाक करते हैं और एक दूसरे की फिलिंग्स को भी काफी अच्छे से समझते हैं।

उसके बाद साक्षी धोनी (Sakshi Dhoni) ने अपनी सासू मां के साथ रिश्ते को लेकर भी खुलासा किया है जिस पर साक्षी धोनी (Sakshi Dhoni) का कहना है कि उनकी शादी से 1 दिन पहले उनकी मुलाकात उनकी सासू मां से हुई थी। पहली ही मुलाकात में वह समझ चुकी थी कि उनकी सांसों में काफी शांत स्वभाव की महिला है और धीरे-धीरे उन दोनों के बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग होने लगी और फिलहाल अपनी छोटी-छोटी बातें एक दूसरे के साथ शेयर करती हैं।

इसके अलावा साक्षी धोनी का कहना है कि उनके ससुर काफी सख्त स्वभाव के हैं लेकिन उनकी सांसों में काफी कोमल स्वभाव वाली महिला है और इसी वजह से उनका पूरा परिवार काफी अनुशासन से रहता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.