दोस्त बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) आज किसी पहचान की मोहताज नहीं रह गई है उन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक से बढ़कर एक सुपरहिट मूवी में काम किया है जिस वजह से आज उनकी भारत ही नहीं बल्कि विदेशों में भी काफी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है।
जैसा कि हम सभी जानते हैं कि 12 मई को प्रियंका चोपड़ा की नई मूवी “लव अगेन” रिलीज होने वाली है इससे पहले प्रियंका चोपड़ा न्यूरोक में इस फिल्म के प्रीमियर के लिए पहुंची थी।
इसी दौरान उन्हें एक रेड कारपेट पर चलना था लेकिन हाई हील्स की वजह से प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) का पैर फिसल जाता है और वह रेड कारपेट पर गिर पड़ते हैं। इसके बाद वहां पर मौजूद सभी पेपराजी कुछ ऐसा करते हैं जिसके बाद प्रियंका चोपड़ा उन्हें धन्यवाद देती हुई दिखाई देती है।
View this post on Instagram
फिल्म के प्रीमियर के लिए प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जॉन के साथ पहुंची थी जिस की कुछ फोटोस भी प्रियंका चोपड़ा में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की थी।
इसके बाद उन्होंने बताया कि इस इवेंट में उनके साथ एक ऐसी घटना घटित हो गई जिसके बाद उन्हें शर्मिंदगी महसूस करनी पड़ी। इसके साथ ही प्रियंका चोपड़ा ने यह भी कहा कि उनके फिल्मी करियर के 23 सालों में ऐसी घटना उनके साथ पहली बार घटित हुई है।
इसके बाद प्रियंका चोपड़ा बताती है कि उन्होंने अपनी ड्रेस को ज्यादा ही लंबी दिखाने के चक्कर में काफी ऊंची हील पहन ली थी जिस वजह से रेड कारपेट पर उनका पैर फिसल जाता है और वह धड़ाम से नीचे गिर जाती है लेकिन उसके बाद वहां पर मौजूद सभी लोग जो फोटो और वीडियो बना रहे होते हैं।
सभी अपना कैमरा नीचे कर लेते हैं और मुझसे कहते हैं कि आप वाकई में काफी सुंदर दिख रही हैं आप अपने आप को सम्भालिए।