SonyLiv एक बहुत बड़ा Channel है लगातार SonyLiv के दर्शकों की संख्या बढ़ती जा रही है।सोनीलाइव की तरफ से बहुत बड़ी अनाउंसमेंट की गई है जिसमे वह अब एक नई स्कैम फ्रैंचाइज़ी की कहानी के साथ वापस आ रहा है।
इससे पहले यह Scam 1992 द हर्षद मेहता स्टोरी लेकर आया था जिसको लोगों के द्वारा खूब पसंद किया गया था लोगों की डिमांड को ध्यान में रखते हुए ही अब निर्माताओं ने 1 सितंबर, 2023 को Scam 2003 The Telgi Story Release की है।
इस कहानी के माध्यम से हमें जानने को मिलता है कि किस तरह से एक बहुत बड़ा वित्तीय घोटाला किया गया।इस घोटाले को स्टाम्प पेपर घोटाला या तेलगी घोटाला कहा जाता है। अभिनेता गगन देव रियार भारत में 30 हज़ार करोड़ के घोटाले के पीछे के व्यक्ति अब्दुल करीम तेलगी का किरदार निभा रहे है।
इस कहानी को बनाने का पूरा श्रेय तुषार हीरानंदानी जी को जाता है जिन्होंने इस पूरी कहानी को अपने निर्देशन के आधार पर तैयार किया है।इस पूरी कहानी को संजय सिंह की किताब तेलगी स्कैम से लिया गया है।
सोनीलाइव ने अपने दर्शकों के बीच जिज्ञासा को रखने के लिए 1 सितंबर को इस कहानी के सभी एपिसोड रिलीज नहीं किये है। निर्माताओं की तरफ से इस कहानी की केवल 5 एपिसोड प्लेटफार्म पर अवेलेबल करवाए गए लेकिन बात करें 2020 की जब इस कहानी का पहला वॉल्यूम रिलीज हुआ था उसे समय एक ही दिन सभी एपिसोड प्लेटफार्म पर रिलीज कर दिए गए थे।
उम्मीद करते हैं आप लोगों ने अभी तक इसके पांच एपिसोड है जरूर देख लिए होंगे अब आप लोग सोच रहे होंगे कि आने वाले बाकी एपिसोड कब प्लेटफार्म पर रिलीज किए जाएंगे तो दोस्तों आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कहां जा रहा है कि नवंबर 2023 में इसके बचे हुए सभी एपिसोड प्लेटफार्म पर रिलीज कर दिए जाएंगे हालांकि अभी तक इसकी रिलीज डेट अनाउंस नहीं की गई है।
दरसल इस बार सोनीलाइव डिज़्नी+ हॉटस्टार की रणनीति पर काम कर रहा है क्योंकि हाल ही में डिज़्नी+ हॉटस्टार ने द नाईट मैनेजर स्टोरी के लिए सेम यही रणनीति अपने थी।अब यह तो देखने वाला विषय होगा की सोनीलाइव की यह रणनीति कितनी कारगर साबित होती है।